उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट के दो अधिवक्ता हुए हादसे का शिकार, कार तालाब में गिरी और दोनों की मौत

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र नौबस्ता कला गांव में एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में डूब गई। हादसे में दो अधिवक्ताओं की मौत हो गई। घटना देर रात हुई।

सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मियों ने तालाब में डूबी हुई कार को बाहर निकाला जिससे दो शव बरामद हुए हैं।

शवों की पहचान हाईकोर्ट के स्टैंडिंग कॉउन्सिल कुलदीप कुमार अवस्थी (40) और हाईकोर्ट के ब्रीफ होल्डर शशांक सिंह (37) के रूप में हुई है।

पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की जांच कर कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News