uttarakhandउत्तराखण्ड

प्रदेश में 34.90 करोड़ की लागत से 100 नई बसें खरीदेगा परिवहन निगम, ब्याज का भुगतान करेगी सरकार

प्रदेश में परिवहन निगम 34.90 करोड़ की लागत से 100 नई बसें खरीदेगा। वित्तीय संस्थाओं से निगम इसके लिए जो ऋण लेगा, उसके ब्याज की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। बुधवार को हुई कैबिनेट में तय हुआ कि निगम की ओर से 100 नई बसें बीएस-6 मॉडल की खरीदी जानी हैं, जिसके लिए 34.90 करोड़ वित्तीय संस्थाओं से ऋण लिया जाएगा।

परिवहन निगम की दिल्ली के लिए संचालित 540 बसों के सापेक्ष पर्वतीय क्षेत्र के लिए बीएस-06 मॉडल की 100 नई बसें खरीदी जाएंगी। कुल धनराशि के ऋण पर देय ब्याज का भुगतान (पांच वर्ष तक) अनुदान के रूप में राज्य सरकार करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News