उत्तराखण्ड

जमीन को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो वायरल

रुड़की :  रुड़की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी दो भाइयों में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। जमीनी रंजिश के चलते दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के परिवारों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। पुरुषों के विवाद के बीच महिलाएं भी आ गईं जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच कई लोगों को चोटें आई हैं।

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। मामला 13 फरवरी का बताया जा रहा है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद मामले में कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News