राष्ट्रीय

चाइनीज मांझा की चपेट में आने से व्यक्ति की कटी गर्दन, परिजनों में रोष

नई दिल्ली;-  चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। जिसके बाबजूद चाइनीज मांझा आज भी धड़ल्ले से बिकता है। वहीं चाइनीज मांझे से एक व्यक्ति का गला कट गया है। शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर शनिवार शाम को स्कूटी सवार एक कारोबारी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। हादसे में उसका गला कट गया। किसी तरह युवक ने हाथ से मांझा हटाने का प्रयास किया तो उसकी उंगलियां भी कट गईं।

पीड़ित सोनू जैन ने किसी तरह मांझा हटाया तब तक उनके गले से तेजी से खून बहने लगा था। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वह खुद ही स्कूटी चलाकर जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उनके गले में 10 टांके लगे। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने रोष जाहिर किया है।

परिजनों का कहना है कि प्रतिबंध के बाद भी मांझा बिक रहा है। पुलिस के मुताबिक सोनू जैन अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहता है। इसकी गांधी नगर बाजार में धागे की दुकान है। शनिवार शाम को वह दुकान बंद कर अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। इस बीच जैसे ही वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक उसके गले में कुछ फंस गया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News