उत्तराखण्ड

कौलागढ़ में होगा पेयजल समस्या का समाधान

आज कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड 31 कौलागढ़ में 109 लाख की लागत से बनने जा रहे मिनी ट्यूबवेल का शिलान्यास किया । इस अवसर पर सविता कपूर ने कहा कि कौलागढ़ क्षेत्रवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात हमारी सरकार ने दी है इस कार्य के लिए स्वर्गीय विधायक ने प्रयास किये थे जिसका फल आज हमको मिल रहा है।

विधायक सविता कपूर
विधायक सविता कपूर

इस ट्यूबवेल निर्माण से सम्पूर्ण दीन दयाल नगर अंकित विहार, चुना भट्ट क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान होगा। सविता कपूर ने बताया कि कल ही गोविंदगढ़ टीचर्स कॉलोनी क्षेत्र के लिए ट्यूबवेल स्वीकृत हुआ है और इसके निर्माण से बहुत बड़ी समस्या का समाधान होगा।

यह भी पढ़ें:- https://parvatsankalpnews.com/bumper-transfers-of-12-ias-and-10-pcs-in-uttarakhand/

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, अधिशासी अभियंता मोनिका, उदय सिंह पुंडीर पार्षद संविदा गुरुंग शेखर नौटियाल सुमित पांडे अभिषेक शर्मा, शरद शर्मा रीता विशाल गरिमा कुकरेती देवकी रावत सावित्री शर्मा संजीव पंडित रीना शाह सुरेश चंद्र राधा कश्यप देवकी शर्मा कृपाशंकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखें:- https://fb.watch/fgldD8Bc1d/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News