उत्तराखण्ड

धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं सीएम योगी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पौड़ी गढ़वाल में स्थित पंचूर गांव एक बार फिर सुर्खियों में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित उत्तराखंड दौरे की चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। जानकारी के अनुसार पंचूर गांव में नव निर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 4 मई से शुरू होकर 8 मई तक चलेगा। सूत्रों के अनुसार सीएम योगी इस कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव पंचूर पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित है। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद इस गांव की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और भी मजबूत हुई है। धार्मिक आयोजन के बीच सीएम योगी की संभावित मौजूदगी को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनका दौरा क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रख सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News