उत्तर प्रदेश

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की स्थिति में हुआ सुधार

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी खबर है। राजू श्रीवास्तव काफी समय से बीमार चल रहे थे वहीं आज राजू श्रीवास्तव को सुबह होश आ गया है वह पिछले 15 दिन से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनके निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है।

उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है। बताते चलें कि सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद 10 अगस्त को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। वहीं मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की होश की खबर सुनकर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर उमड़ पड़ी यहीं नहीं उनके स्वास्थ्य के ठीक होने के लिए लंबे समय से दुआओं का दौर चल रहा था, वो दुआएं आखिरकार काम कर गई, काफी लंबे समय के बाद राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News