उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, मिट्टी निकालते समय 5 महिलाएं दबीं मिट्टी में

उत्तरकाशी से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। उत्तरकाशी के मोरी तहसील के फिताडी गांव में मिट्टी निकालते समय 5 महिलाएं मलबे में दब गई। जिन्हें ग्रामीणों ने निकाल दिया है, जिसमें से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह उम्र 30 वर्ष, कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह उम्र 33 वर्ष ,सुशीला पत्नी  रणवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, विपिना पत्नी रामलाल, 26 वर्ष, राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह उम्र 26 वर्ष घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी।

इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वह मलबे में दब गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। इनमें से गंभीर रुप से घायल सूरी पत्नी विद्वान सिंह की  पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News