उत्तर प्रदेश

सीसामाऊ उपचुनाव में सपा के शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला, कहा- ‘सत्ता जाने का खतरा नहीं, फिर भी भाजपा डरी हुई है’

उत्तर प्रदेश:- सीसामाऊ उपचुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को दूसरी बार महानगर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि इस उपचुनाव से सत्ता जाने का खतरा नहीं है, फिर भी भाजपा डरी हुई है। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में मुख्यमंत्री को एक विधानसभा में दो बार जाना पड़ा।

उन्होंने झांसी मेडिकल काॅलेज में लगी आग से बच्चों की जान जाने की घटना पर दुख जताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि प्रदेश में विश्वस्तर की स्वास्थ्य सुविधा मौजूद है। सच्चाई जनता के सामने आ गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News