हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंडी जिले के सराज में फटा बादल, क्षेत्र में दहशत का माहौल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज में भारी बारिश ने फिर तबाही मचाई है। सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैंशला के अंतर्गत भेंचडी गांव की खड्ड में बादल फटने से दो पैदल चलने वाले पुल, आधा दर्जन घराट, पेयजल पाइपलाइन, सड़कें, खेत और रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं बादल फटने से हुई तबाही से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुल बह जाने से खड्ड को पार करने के लिए स्कूली बच्चों समेत लोंगो को लगभग दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

बादल फटने के बाद खड्ड का जल स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है, जगह- जगह भारी भूस्खलन हुआ है। पंचायत को जोड़ने वाली सड़क लगभग एक महीने से बहाल नहीं हो पाई है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि खड्ड पर लोगों की सुविधा के लिए पुल का निर्माण किया जाए व रास्तों व सड़क को जल्द बहाल किया जाए। स्थानीय लोगों की नकदी फसलें भी सड़क बहाली के बिना खेतों में सड़क रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News