उत्तराखण्ड

31 मई को विधानसभा उपचुनाव के चलते चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में अवकाश

चंपावत उपचुनाव  :  चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 31 मई को विधानसभा उपचुनाव के चलते अवकाश रहेगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से आदेश हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया विधानसभा उपचुनाव के चलते 31 मई को सभी सरकारी अशासकीय कार्यालय ,शिक्षण संस्थान , अर्द्ध निकाय, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में पढ़ने वाले बैंक कोषागार बंद रहेंगे, जो कर्मचारी चम्पावत के मतदाता है और अन्य जगहों पर नौकरी कर रहे हैं उन्हें भी उस दिन मतदान के लिए अवकाश मिलेगा भले ही वे संविदा पर कार्यरत क्यों ना हो,  उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि ज़्यादा से ज़्यादा मतदान में हिस्सा ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News