uttarakhandउत्तराखण्ड

भारी बारिश में पुलिस महकमा भी एक्टिव मोड़ में,उत्तराखंड गढ़वाल मंडल में भारी बारिश पुलिस सीनियर अफसर देर रात तक कंट्रोल रूम में डटे

देहरादून गढ़वाल मंडल में हुई भारी बारिश से गढ़वाल मंडल का प्रत्येक जिला किसी न किसी रूप में प्रभावित हुआ है और भारी बारिश की सूचना के बीच आज आईजी गढ़वाल करण सिंह एसएसपी देहरादून अजय सिंह समेत एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा भी कंट्रोल रूम में देर रात तक डटे रहे। इस दौरान सभी अधिकारी आपस में बेहतर समन्वय के साथ भारी बारिश में लोगों की अधिक से अधिक मदद करने के विषय में चर्चा करते दिखे इस मौके पर कंट्रोल रूम के माध्यम से गढ़वाल मंडल के प्रत्येक जिले का अपडेट भी लिया गया वहीं राजधानी देहरादून के कप्तान अजय सिंह ने बताया है की सभी थाना प्रभारी को आवेशित किया गया है की लगातार अपने क्षेत्र में राउंड पर रहेंगे विशेष कर नदी से सटे ऐसे थाना क्षेत्र जहां जल भराव या कोई ज्यादा बड़ा नुकसान होने की उम्मीद है वहां अनाउंसमेंट भी करते रहेंगे भारी बारिश से प्रदेश में आज 8 मौत हुई है देहरादून जिले में आज एक मौत बारिश से हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News