उत्तर प्रदेश

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का बड़ा एलान, एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को करेंगी समर्थन

उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने समर्थन देने का एलान किया है। उन्होंने अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा आज की है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्विट करते हुए लिखा कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ।

अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक छह अगस्त को चुनाव होने जा रहा है। साथ ही उन्होंने लिखा कि बीएसपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है, तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News