उत्तर प्रदेश

नव वर्ष पर पिकनिक मनाने जा रहे युवकों का हुआ एक्सीडेंट, तीन की मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में नए साल पर पिकनिक मनाने बनारस जा रहे युवकों की कार देर रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसा बेलीपार थाना इलाके के महोब गांव के पास गोरखपुर-बनारस एनएच 28 फोरलेन पर हुआ।

जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के निचलौल के युवक कार में सवार होकर नव वर्ष पर पिकनिक मनाने बनारस जा रहे थे। अभी उनकी कार गोरखपुर के बेलीपार इलाके के महोब गांव के पास पहुंची थी कि तभी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 6 युवक घायल हो गए।

रात में ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज भर्ती कराया। अब्दुल, आशीष और आयुष की मौत हो गई। जबकि अरबाज , गोलू चौहान व शिवांश मिश्र घायल हो गया। सभी युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।  इस संबंध में बेलीपार इंस्पेक्टर इकरार अहमद ने बताया कि रात में कार का एक्सीडेंट हुआ था। छह युवक घायल थे, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से तीन की मौत की हो गई है। सभी महराजगंज के निचलौल के रहने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News