उत्तराखण्ड

रामनगर के ढेला नदी के तेज बहाव में पंजाब के पर्यटकों की कार बही, दस लोगों में नौ की मौत

आज सुबह रामनगर के ढेला नदी के तेज बहाव में पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दस लोगों में नौ की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं। स्थानीय पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है।

दस पर्यटक इनोवा कार से ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। वहीं बताया जा रहा है कि सुबह 5:45 के आसपास पर्यटक ढेला नदी के रास्ते पर पहुंचे ही थे कि नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार बह गई।

पुलिस द्वारा इनोवा कार में सवार चार पर्यटकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक युवती नाजिया उम्र 22 वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार में अभी पांच लोगों के शव हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास चल रहा है। कार को नदी से निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया है। मृतकों में तीन युवक व छ: महिलाएं शामिल हैं।

घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है, मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पर्यटक पटियाला पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button