अर्न्तराष्ट्रीय

दुनियाभर में बढ़ रहा NB.1.8.1 वैरिएंट का प्रकोप: WHO ने जारी किया अलर्ट, जानें लक्षण

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि चीन में पाया जाने वाला कोविड-19 का नया वैरिएंट दुनिया के कुछ हिस्सों में तेजी से बढ़ रहा है और वर्तमान में यह साउथ-ईस्ट एशिया, वेस्टर्न पैसिफिक क्षेत्र और भूमध्य सागर के क्षेत्रों में फैल रहा है।
WHO के अधिकारियों ने बताया कि NB.1.8.1 नामक नए वैरिएंट के कारण चीन में हाल के दिनों में कोरोना का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने द एपोच टाइम्स को बताया कि इस नए वैरिएंट का अमेरिका में पता चला है। हालांकि, अभी तक इसके लगभग 20 सिक्वेंस पाए गए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 वायरस के फिर से बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है। WHO के मुताबिक, फरवरी 2025 के मध्य से दुनियाभर में SARS-CoV-2 वायरस की गतिविधि में वृ्द्धि देखी जा रही है।
WHO के आंकड़ों के अनुसार कोविड टेस्ट में पॉजिटिविटी रेट 11% तक पहुंच गई है, जो जुलाई 2024 के बाद सबसे अधिक है। WHO ने NB.1.8.1 वैरिएंट को निगरानी में रखा गया वैरिएंट घोषित किया था और इसके जोखिम को कम माना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News