uttarakhand

हाईकोर्ट हुआ सख्त चारधाम यात्रा में हो रहे घोड़े खच्चरों की मौत पर

नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रवाया अपनाते हुए चारधाम यात्रा में हो रही बेजुबान घोड़ों खच्चरों की मौत पर केंद्र सरकार और राज्य समेत चारधाम यात्रा के जिलों के DM को नोटिस भेजा है और 22 जून तक जवाब मांगा है वहीं अभी तक चारधाम यात्रा में 600 से अधिक बेजुबान घोड़ों खच्चरों की जान जा चुकी हैं।

घोड़े खच्चरों की मौत के मामले में चीफ जस्टिस ने सरकार से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में सवाल किया है और इस यात्रा के लिए एक कमेटी के गठन का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने राज्य में डॉक्टरों की कमी का भी जिक्र किया है, कहा राष्ट्रीय मानक के अनुसार न तो जानवरों के डॉक्टर है न इंसानों के।

वहीं समाजसेविका गौरी मौलेखी ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दर्ज कर कहा है कि चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 600 घोड़ों की मौत हो चुकी है , जिससे उस इलाके में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है एवं इंसानों और जानवरों की सुरक्षा और सुख सुविधा की भी मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News