उत्तराखण्ड

UKSSSC पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह के तीन आलीशान भवनों पर चला बुलडोजर

UKSSSC पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल हाकम सिंह के तीन आलीशान भवनों पर आज फिर बुलडोजर चलाया गया है, एक भवन के ध्वस्तीकरण के बाद राजस्व विभाग ने सरकारी भूमि पर बने हाकम सिंह के तीन अन्य भवनों पर भी बुलडोजर चला दिया है।

अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल ने बताया कि भवन सरकारी भूमि पर बनाए गए थे, खाली करने के आदेश पहले से ही जारी किए गये थे, हालांकि, ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तीन भवन राजस्व भूमि पर चिन्हित किए गये हैं, जिनको तोड़ने की कार्रवाई की गई है और आगे भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News