उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कल्याण सिंह के सुपुत्र राजबीर सिंह ने की मुलाकात, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी भी रहे मौजूद 

नैनीताल – यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कल्याण सिंह के सुपुत्र एटा से लोकसभा सांसद राजबीर सिंह ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ नैनीताल क्लब में मुलाकात की, राजबीर सिंह अपने परिवार के साथ बाबा नीब करौरी आश्रम कैची धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे। सांसद राजबीर सिंह ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा लिए गए निर्णयों की खूब सराहना की, साथ ही उन्होंने धर्मांतरण कानून और ठोस नकल कानून पर चर्चा करते हुए हुए ऐतिहासिक निर्णय बताया।

वहीं वर्तमान समय में चल रहे प्रदेश भर की अवैध मजारों पर होने वाली कार्रवाई को लेकर कहा की देवभूमि में लैंड जेहाद से छुटकारा मिलना बहुत जरूरी है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की युवा सोच के साथ चल रहे प्रदेश में विकास कार्यों पर भी गंभीरता से चर्चा व सराहना की इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News