उत्तराखण्ड

कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, जल्द हटेंगे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव

देहरादून:-  उत्तराखंड कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है जल्द ही उत्तराखंड कांग्रेस को नया प्रदेश प्रभारी मिल जायेगा। पार्टी सूत्रों की माने तो पार्टी आलाकमान ने ये तय कर लिया हैं कि देवेंद्र यादव को कोई और जिम्मेदारी दी जाएगी। उत्तराखंड में वैसे भी देवेंद्र यादव के सम्बन्ध बड़े नेताओं से ठीक नहीं रहे हैं हांलाकि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करण महारा से देवेंद्र यादव के संबंध बहुत अच्छे रहे हैं वहीं पार्टी के बड़े नेता भी प्रदेश प्रभारी के जल्द हटने की पुष्टि कर रहे हैं विधायक मदन बिष्ट के अनुसार प्रभारी को तो पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए नैतिकता के आधार पर जब 2022 का चुनाव हमने हारा था।

लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया प्रदेश अध्यक्ष को हटाया गया नेता प्रतिपक्ष को हटाया गया उन्हें नहीं हटाया गया वहीं मदन बिष्ट ने साफ तौर पर कहा अगले 5 दिनों में बता देंगे कौन होगा अगला प्रदेश प्रभारी होगा। उत्तराखंड के कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने भी साफ तौर पर कहा कि प्रदेश प्रभारी का काम सब को एकजुट करने का होता है लेकिन अगर कोई ऐसा नहीं कर पाता है तो स्थिति बिगड़ती हैं प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी पर निशाना साधा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News