उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पर्टयन को आगे बढ़ाने के लिए किया बड़ा काम, पीएम मोदी के एक ट्वीटसे अब इस इलाके में बढ़ेगा पर्यटन

उत्तराखंड:- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए एक और बड़ा काम कर दिया है  प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर में साफ लिखा कि अगर कोई उनसे पूछे  क्यों उत्तराखंड में कहां  घूमने जाना चाहिए तो मैं पर्वती कुंड और ओम पर्वत  के बारे में उन्हें बताऊंगा साफ है प्रधानमंत्री के इस केवल एक ट्वीट से उत्तराखंड के इस इलाके में पर्यटक जरूर पहुंचेंगे आपको बता दे  प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन पहले ही  जागेश्वर धाम ओम पर्वत और पर्वती कुंड के दर्शन करके गए हैं।

प्रधानमंत्री  ने ट्विटर में लिखाकि “यदि कोई मुझसे पूछे – यदि आपको उत्तराखंड में एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर अवश्य देखने चाहिए। प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई प्रसिद्ध जगहें हैं और मैंने भी अक्सर राज्य का दौरा किया है। इसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ के पवित्र स्थान शामिल हैं, जो सबसे यादगार अनुभव हैं। लेकिन, कई वर्षों के बाद पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर में लौटना विशेष रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News