uttarakhandउत्तराखण्ड

ज्वालापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप, हाथ लगी बड़ी कामयाबी

नशा तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगी हाथ बड़ी कामयाबी

ज्वालापुर पुलिस व ANTF की संयुक्त टीम द्वारा 01 अभियुक्ता को अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 107 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।   जिसमें प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट व प्रभारी एएनटीएफ श्री विजय सिंह द्वारा उक्त आदेश के क्रम में  टीमों का गठन किया गया गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जगह पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया  उक्त आदेश के क्रम मे दिनांक 08/12/2024 दौराने चैंकिंग अभियुक्ता शमा  को  107 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ भगत सिंह चौक से 100 मीटर पहले सार्वजनिक शौचालय के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभि0गण के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 874/2024 धारा 8/21 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।

नाम गिरफ्तार अभियुक्त–
1-शमा पत्नी मुन्तियाज निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवन गढ़ थाना विकास नगर जनपद देहरादून
बरामदगी
107 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक

पुलिस टीम
1-उ0नि0 सोनल रावत
2-अ0उ0नि0 प्रताप शर्मा
3-हे0का0 हिमेश चंद
4-का0876 अंकित कवि
5- SI रंजीत तोमर ANTF
6- काo सत्येंद्र चौधरी ANTF

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News