उत्तर प्रदेशहिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर:- एसएसपी आवास में तैनात जवान ने गोली मारकर दे दी जान

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार देर एक बड़ी वारदात हुई। यहां एक सिपाही ने एसएसपी आवास के पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया कि सिपाही काफी समय से तनाव में था। सहारनपुर जनपद में एसएसपी आवास पर तैनात एक सिपाही ने सरकारी बंदूक से खुद को गोली मार ली। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही की ड्यूटी पहरे में लगी थी। गोली की आवाज सुनकर एसएसपी आवास परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सिपाही काफी से तनाव में था।

देर रात को दिया घटना को अंजाम

थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का आवास है। अमित कुमार (37) की ड्यूटी एसएसपी आवास पर पीछे की तरफ पहरे में लगी थी। गुरुवार की देर रात अमित ने अपनी सरकारी बंदूक से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आवास परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मेरठ का रहने वाला था अमित

परिसर में ड्यूटी कर रहे अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे तो देखा कि अमित खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंची थाना जनकपुरी पुलिस ने जानकारी जुटाई। सिपाही अमित मेरठ के बहसूमा गांव का रहने वाला है, जो काफी समय से तनाव में चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी कुछ देर बाद सहारनपुर पहुंच जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News