उत्तराखण्ड

12 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक झंडे जी मेला, सहारनपुर चौक से दरबार साहिब तक जीरो जोन

देहरादून:-   देहरादून का ऐतिहासिक झंडे जी का मेला कर से शुरू होने वाला है, जिसे लेकर चारों तरफ लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं ऐतिहासिक झंडे जी मेले तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है, वहीं रविवार को झंडेजी मेले को लेकर शहर के कई रूट डायवर्ट रहेंगे। इसके लिए सहारनपुर चौक से दरबार साहिब तक का रास्ता जीरो जोन रहेगा। इस तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

उत्तराखंड यातायात पुलिस ने वाहनों के लिए चार बड़ी पार्किंग भी निर्धारित की हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए भी रूट अलग से तय किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि इसके लिए जनता से भी सहयोग की अपील की गई है। विभिन्न जगहों पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोककर चलाया जाएगा।

 

ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

  • बिंदाल से तिलक मार्ग की ओर यहां से तालाब की ओर चार पहिया वाहन नहीं चल सकेंगे
  • सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आ सकेगा
  • पीपलमंडी चौक से हनुमान चौक होते हुए कोई भी वाहन सहारनपुर चौक नहीं भेजा जाएगा
  • कांवली रोड गुरुराम राय स्कूल से भी किसी भी प्रकार का वाहन दरबार साहिब की ओर नहीं जाएगा
  • झंडा आरोहण के समय बैंड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर कोई वाहन नहीं आएगा।

 

 यह मार्ग जीरो जोन रहेगा

झंडा आरोहण के समय सहारनपुर चौक, गऊघाट तिराहा, दर्शनीगेट, मोची गली, तालाब के चारों ओर, भंडारी चौक पर बैरियर लगाकर वाहन नहीं भेजे जाएंगे। यह मार्ग भी जीरो जोन रहेगा। मातावाला बाग से सभी संगतों के वाहनों को भंडारी बाग बांबे बाग पार्किंग स्थल पर ही पार्क कराया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News