उत्तराखण्ड

यमुनोत्री हाईवे पर हुई दिल दहलाने वाली दुर्घटना, बस ने पैदल चल रहे वृद्ध व्यक्ति को रौंदा

उत्तरकाशी:- उत्तराखंड में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं आज यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गति से आ रही बस ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। जिससे बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे मुराड़ी गांव निवासी नथु (80) पुत्र सुनकु हमेशा की तरह सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही टीजीएमओ की बस संख्या uk07 pc 0787 ने उन्हें रौंद दिया। इस दौरान उनकी मौके पर जान चली गई। पुलिस बस को कब्जे में लेकर वाहन चालक को चौकी ले गई। एसआई विक्रम तोमर ने बताया कि पंचनामे की कार्यवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर के बाद अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News