uttarakhandउत्तराखण्ड

आईएएस प्रशांत कुमार आर्य को बनाया गया नया आबकारी आयुक्त, आईएएस  हरीशचंद्र सेमवाल का हॉस्पिटल चल रहा इलाज

देहरादून:- सोमवार देर रात उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल की तबियत सीएम आवास में बैठक के बाद अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सीएम धामी भी उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। हरि चंद्र सेमवाल की हालत को देखते हुए उनके विभाग में बदलाव किया गया है।

उनकी जगह अब आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। आईएएस प्रशांत कुमार आर्य फिलहाल अपर सचिव बाल विकास, एवम महिला कल्याण, निदेशक समकेति बाल विकास परियोजना और निदेशक महिला कल्याण की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। सरकार ने हरि चंद्र सेमवाल की तबियत खराब होने के बाद आबकारी जैसा महत्वपूर्ण विभाग को खाली नहीं छोड़ा। यही कारण है कि इस पद पर तत्काल तैनाती कर दी गई है। बता दें कि फिलहाल हरि चंद्र सेमवाल का हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में सेमवाल को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आईएएस अधिकारी सेमवाल की कुशल क्षेम को लेकर जानकारी ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News