राष्ट्रीय

दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन

हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने इसकी सूचना अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की है। मिथुन और हेलेना का विवाह चार महीने ही टिक पाया था। हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में एक खास किरदार निभाया था। लंबे समय से अमेरिका में ही रह रहीं हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में नौकरी भी की। बीती रात अपनी एक पोस्ट में उन्होंने अपनी तबियत ठीक न होने के बीत सोशल मीडिया पर लिखी थी, लेकिन चिकित्सकीय मदद न लेने के चलते उनका निधन हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News