उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया लोहिया हेड पावर हाउस का निरीक्षण

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सायं खटीमा स्थित लोहिया हेड पावर हाउस का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस का निरीक्षण कर विद्युत उत्पादन आदि की स्थिति का जायजा लिया तथा कार्यरत कार्मिकों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

May be an image of 7 people and indoor

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल विद्युत ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जोकि दुर्लभ ईंधन संसाधनों की बचत करता है और प्रदूषण रहित होने के कारण पर्यावरण अनुकूल मुख्यमंत्री ने पावर हाउस को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को दिये। निरीक्षण के दौरान पावर हाउस के अभियंताओं ने विद्युत उत्पादन, प्रचालन तथा अनुरक्षण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

May be an image of 4 people, people standing and indoor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News