उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने “अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग किया ऑफ

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में “अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया। योजना के तहत देहरादून के नागरिकों को एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जायेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिक सेवाओं का लाभ आम जन को उनके घर पर ही मिल जाए। अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जा रही हैं।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, सचिव शैलेश बगौली, विनोद कुमार सुमन, आई.टी.डी.ए. निदेशक नितिका खण्डेलवाल, अपर निदेशक आई.टी.डी.ए. गिरीश चंद्र गुणवंत, व आईटीडीए एवं सीएससी-एसपीवी उत्तराखण्ड के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News