उत्तराखण्ड

ऋषिकेश के पास कार हुई घटना का शिकार

बीती देर रात को ऋषिकेश गूलर के पास एक कार घटना का शिकार  हो गई, सूत्रों के अनुसार हादसे में तीन लोग घायल हो गए, घायलों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

बीती देर रात SDRF को पुलिस चौकी व्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त  हुई है, जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही HC सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन UK07 DS 8486 पौड़ी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, व्यासी और शिवपुरी के बीच में गूलर पुल के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया।

वाहन में 3 लोग सवार थे, जो घायल थे, SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात के अंधेरे में व विषम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रस्सी के माध्यम से घायलों तक पहुंच बनाई, जिसके बाद धीरे-धीरे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं घायलों के नाम चालक अनिल कुमार, निवासी पौड़ी, विक्रम सिंह, निवासी पौड़ी और किशन लाल निवासी पौड़ी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/cbi-inquiry-recommended-against-dehraduns-famous-builder-sudhir-windlas/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=DLVInlUcypM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News