उत्तराखण्ड

अंकिता हत्याकांड में विधायक मुन्ना चौहान की बड़ी मांग

उत्तराखंड में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अंकिता हत्याकांड में बड़ी मांग कर डाली हैं मुन्ना सिंह चौहान ने साफ कहा जिन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया वो तो जेल में बंद हैं लेकिन जो विजिटर वहा गलत काम करने की नियत से आ रहे थे उनका भी पर्दा फाश होना चाहिए, मुन्ना सिंह चौहान ने मांग की की जो VIP की बात मामले में आई हैं उसकी भी तह तक पहुंचना जरुरी हैं वो कौन हैं जो इस तरह की गलत मंशा से वहा आ रहा था।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने साफ तौर पर कहा हम अपनी बेटियों के पैरों में बेड़ियां नहीं डाल सकते हैं कि वह घर से बाहर ना निकले लेकिन ऐसे लोगों क़ो तो चिन्हित कर सजा दे सकते हैं जो गलत नियत से उत्तराखंड आ रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News