उत्तर प्रदेश

यूपी में जुमे की नमाज को लेकर आज प्रशासन अलर्ट

यूपी में आज जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। वहीं बीते दिनों जिन जगहों पर हिंसा और प्रदर्शन हुआ उन इलाकों में पुलिस सतर्क है। पुलिस के आला अधिकारी खुद इलाके में जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। मथुरा, देवबंद, अलीगढ़ और दिल्ली से सटे नोएडा में भी पुलिस ने इलाकों में फ्लैग मार्च किया है। पुलिस ने दंगाइयों के पोस्टर लगाकर लोगों से पहचान की अपील भी की थी।

वहीं पिछले हफ्ते की जुमे की नमाज सुकून के साथ  हुई , लेकिन इसके बावजूद भी आज जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट है।वहीं विभाग के आला अफसरों के साथ ही प्रशासन की ओर से भी सतर्कता के आदेश दिए गए हैं।  बागपत में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

बीते दिन  को एएसपी, सीओ और कोतवाली प्रभारी ने नगर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला। उन्होंने समाज के लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील की। जुमे की नमाज को लेकर हाथरस प्रशासन भी सतर्क है। दो सप्ताह पहले पुरदिलनगर में हुआ था बवाल। इसे लेकर यहां और बरती जा रही सतर्कता। पुलिस फोर्स की मस्जिदों के बाहर ड्यूटी की सुनिश्चित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News