उत्तराखण्ड

उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, आज करेंगे कई बड़ी बैठकें

Nitin Navin के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। राजधानी Dehradun में आज वे सांसदों, विधायकों, संगठन पदाधिकारियों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के साथ लगातार कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इसके अलावा देर शाम ऋषिकेश पहुंचकर संत समाज के साथ भी संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बीजेपी संगठन और सरकार के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी बैक-टू-बैक चार बड़ी बैठकें प्रस्तावित हैं।

सांसदों और विधायकों के साथ बैठक

सुबह 11 बजे से नितिन नवीन ने राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक शुरू की। बैठक में सरकार के कामकाज, जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन और संगठन की जमीनी स्थिति पर चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व आगामी चुनावी रणनीति और जनता के बीच सरकार की योजनाओं की पहुंच को लेकर फीडबैक ले रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

बैठकों से पहले नितिन नवीन ने Bharatiya Janata Party के राष्ट्रीय महामंत्री B. L. Santhosh और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के साथ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय Bhuvan Chandra Khanduri के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने खंडूरी परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। दोपहर 2 बजे संगठन की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

तीसरे चरण में नितिन नवीन स्थानीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में महापौर, पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख शामिल होंगे। पार्टी नेतृत्व इस दौरान जनप्रतिनिधियों से जमीनी फीडबैक लेकर विकास कार्यों और संगठन की स्थिति की समीक्षा करेगा। बैठकों के सिलसिले के बाद शाम करीब 4:50 बजे नितिन नवीन मीडिया से मुखातिब होंगे और पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं देर शाम वे Rishikesh पहुंचकर संत समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिए बीजेपी संगठन और सरकार दोनों स्तर पर आगामी रणनीतियों को धार देने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News