उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में मंडुआ की बोआई से गांव के लोगों के दिलों में जगाई उम्मीद,पावर वीडर से खेतों में की जुताई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खेत में मंडवा  की बोआई करती हुई तस्वीर नहीं कहीं ना कहीं गांव के लोगों के मन में एक उम्मीद बढ़ाई है कि फिर से खेतों में हरियाली होगी और पहाड़ी अन्न की उपज अच्छी होगी। साथ ही खेतों में मुख्यमंत्री धामी ने पावर वीडर से जुताई की।

आज देश ही नहीं अपितु विश्व स्तर पर मोटे अनाज (श्रीअन्न) की मांग बढ़ रही है। प्रदेश में सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन देने हेतु लगभग ₹73 करोड़ रुपए की धनराशि स्टेट मिलेट मिशन को दी गई है। धामी सरकार पर्वतीय क्षेत्र के किसानों से मंडुआ, झिंगोरा, चौलाई जैसे मोटे अनाजों की खरीद MSP पर कर रही है व किसानों को इसका ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने महिला किसानों के साथ फलदार पौधों का रोपड़ कर उन्हे बीज एवं कृषि उपकरण वितरित किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमारी सरकार किसानों को सशक्त कर एक समृद्ध ग्राम के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ राज्य की परिकल्पना को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है।

 

 

मंडु

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News