उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे गंगोत्री धाम, बाबा रामदेव से की मुलाकात

आज सुबह गंगोत्री धाम में भागीरथी किनारे बाबा रामदेव ने योग किया, वहीं इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने यज्ञ पूजन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने गंगोत्री धाम में आरती की और बाबा रामदेव से मुलाकात भी की ।

गंगोत्री हिमालय में नए औषधीय पादपों की खोजबीन से जुड़े अभियान को लेकर बाबा रामदेव मंगलवार शाम को गंगोत्री धाम पहुंचे थे।  इसी के तहत आज सुबह पहले उन्होंने भागीरथी किनारे योग से शुरुआत की। कुछ ही देर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद,

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान (आईएमएफ) के संयुक्त अभियान दल को रवाना करेंगे। गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में नए औषधीय पादपों के साथ साहसिक खेलों के लिए नए स्थलों की खोजबीन के लिए निम, आईएमएफ व पतंजलि आयुर्वेद साथ आए हैं जिनका एक संयुक्त अभियान दल को आज गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में खोजबीन के लिए रवाना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News