uttarakhandउत्तराखण्ड

उत्तराखंड में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना, मसूरी में भी बूंदा बांदी

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में काफी समय के बाद गर्मी से राहत मिली, आज सुबह से ही मौसम बदला और बौछार होने लगी। वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में भी शनिवार को सुबह थोड़ी देर धूप खिलने के बाद बूंदा बांदी हुई। जिससे यहां ठंडक लौट आई। बारिश के चलते उत्तराखंड में मौसम सुहावना हो गया है। जिससे लोगों को राहत मिली।

राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश के साथ ओले भी पड़े, जिससे गर्मी छू मंतर हो गई। लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं इस समय में भी आसमान में काले बादल छाए हुए है । मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को दून में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शाम के समय हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।  गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने से बिजली चमकने व हल्की वर्षा हो सकती है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News