उत्तराखण्ड

4 से 6 जुलाई तक बंद रहेगा मां मनसा देवी मंदिर का रोपवे, अर्द्धवार्षिक रखरखाव के लिए होगी मरम्मत

हरिद्वार :  आज से तीन दिन के लिए मां मनसा देवी मंदिर पर जाने वाला रोपवे बंद रहेगा। इसके बाद फिर से तीन दिन के लिए मां चंडी देवी मंदिर पर जाने वाले रोपवे बंद रहेगा। यह बंदी अर्द्धवार्षिक रख रखाव के कारण की जा रही है। मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर पर रोपवे का संचालन करने वाली उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी के जनरल मैनेजर मनोज डोभाल ने बताया कि अर्द्धवार्षिक रख रखाव के चलते 4 से 6 जुलाई तक मां मनसा देवी मंदिर रोपवे बंद रहेगा।

इसके बाद 7 से 9 जुलाई तक मां चंडी देवी रोपवे बंद रहेगा। इस दौरान रख रखाव और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रखरखाव के कार्य पूरे होने के बाद रोपवे का संचालन पूर्व की तरह शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News