राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स का उद्घाटन

बैंकिंग सुविधाओं को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स को लांच किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) वित्तीय समावेश का विस्तार करेंगी, नागरिकों के बैंकिग अनुभवों को बेहतर बनाएंगी, उन्होंने कहा कि आज देश में हर एक लाख वयस्क आबादी पर जितनी बैंक शाखाएं मौजूद हैं, वो जर्मनी, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से भी ज्यादा है।

हम सामान्य मानवी के जीवन स्तर को बदलने का संकल्प लेकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, हमारा संकल्प व्यवस्थाओं में सुधार और पारदिर्शता लाने का है, प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य भारत के सामान्य मानवी को सशक्त करना है उसको ताकतवर बनाना है। इसलिए हमने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई और पूरी सरकार उसकी सुविधा और प्रगति के रास्ते पर चली,

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने बैंकिग सेवाओं को दूर-सुदूर में घर-घर तक पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज भारत के 99 फीसद से ज्यादा गांवों में पांच किमी के अंदर कोई न कोई बैंक ब्रांच, बैकिंग आउटलेट या बैंकिंग मित्र मौजूद हैं, ये सेवाएं पहले से कहीं ज्यादा आसान होंगी। इनमें सुविधा होगी और एक मजबूत डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा भी होगी, गांव और छोटे शहर में जब कोई डिजिटल बैंकिंग यूनिट की सेवाएं लेगा तो उसके लिए पैसे भेजन से लेकर लोन लेने तक सबकुछ आसान और ऑनलाइन हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/chief-minister-dhamis-announcement-for-uttarakhand-youth-19-thousand-jobs-will-be-available-on-the-new-year/

यह भी देखें:-https://www.facebook.com/parvatsankalpnews/videos/506788484597662/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News