उत्तराखण्ड

प्रभारी सचिव एवं NHM निदेशक डॉ आर राजेश कुमार ने दिए अधिकारियों को निर्देश, हर्रावाला में कैंसर अस्पताल का निर्माण जल्द पूरा करें

प्रभारी सचिव एवं NHM निदेशक डॉ आर राजेश कुमार ने कार्यदायी संस्था ब्रिज एंड रूफ़ कम्पनी को हर्रावाला में तीन सो बेड का मल्टी सपेशलिटी कैंसर अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित एन एच एम सभागार में प्रभारी सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक में प्रभारी सचिव ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर ज़ोर दिया।

आर राजेश कुमार ने कहा कि हर्रावाला में 300 बेड का स्पेशलिटी अस्पताल के साथ-साथ पेयजल निगम के माध्यम से हल्द्वानी में 200 बेड का मृत एवं शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य किया जा रहा है , प्रभारी सचिव ने कहा कि गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए मरीज़ों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए निर्माण कार्यों को बिना किसी देरी के समय पर पूरा जाए । प्रत्येक 15 दिन में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी साथ ही निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News