उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित उच्च समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट की तैयार, सितबंर माह के पहले सप्ताह में सौंपेगी सरकार को

उत्तराखंड भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित उच्च समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे सितंबर के पहले सप्ताह तक सरकार को सौंप दिया जाएगा। मंगलवार को इस संबंध में समिति की अंतिम बैठक बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई।

पूर्व मुख्य सचिव व समिति के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि सदस्यों के साथ विचार विमर्श के बाद रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब यह रिपोर्ट प्रिंटिंग के लिए जाएगी, जिसके बाद बुकलेट के रूप में तैयार होगी। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में एक सप्ताह का समय लगेगा। अंतिम रिपोर्ट 12 से 15 पन्नों में होगी, जबकि इसके साथ जनता से मिले सुझाव और जिलों से मंगाई गई रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News