हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के चंबा जिले में हुआ लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश :  हिमाचल के चंबा जिले में लैंडस्लाइड हुआ है। चंबा-तीसा हाईवे पर पहाड़ से भारी पत्थर, चट्‌टानें और मलबा आकर गिरा, जिससे सड़क ब्लॉक हो गई। इससे जहां सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं, वहीं चुराह वैली का संपर्क हिमाचल और बाकी दुनिया से कट गया।

मिली जानकारी के अनुसार, चंबा-तीसा मार्ग पर चांजू नामक स्थान के पास चट्टानें गिरने की घटना दोपहर करीब 2:30 बजे घटी। गनीमत की बात यह रही कि जब लैंडस्लाइड हुआ, उस वक्त नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। वहीं सड़क बंद होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

3 दिन पहले भी हुआ था भूस्खलन

लोक निर्माण मंडल तीसा के सहायक अभियंता शैलेश राणा का कहना है कि जिस स्थान पर बार-बार लैंडस्लाइड हो रहा है, वह चंबा-तीसा राज्य मार्ग के ठीक ऊपर है। बीते दिनों चुराह घाटी में हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ का कच्चा भाग गिर रहा है। जैसे ही यह रास्ता अवरुद्ध होता है तो विभाग की मौके पर मौजूद मशीन उसे फिर से खोल देती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News