उत्तराखण्ड

नीट यूजी काउंसलिंग: एमबीबीएस और बीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट जारी

देहरादून: हेमवती नन्दन बहुगुणा मेडिकल यूनिवर्सिटी की तरफ से कराई जा रही नीट यूजी की काउंसलिंग में पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। कुलपति प्रोफ़ेसर हेमचंद्र पांडे ने बताया कि डब्लू डब्लू डब्लू डॉट एचएनबीएमयू डॉट इन पर जाकर अभ्यर्थी पूरी लिस्ट देख सकते हैं। पहली लिस्ट में 2042 अभ्यर्थियों की सूची फाइनल की गई है।

ये भी बताया गया कि सोमवार को डाटा प्रोसेसिंग होगी। बुधवार को पहली काउंसलिंग का रिजल्ट जारी किया जाएगा। पहले काउंसलिंग में 7 फरवरी तक दाखिला लेने की अंतिम तारीख है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News