उत्तर प्रदेश

यूपी के सीतापुर में गन्ने से लदा ट्रक पलटा ई-रिक्शा के ऊपर,चार मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त,एक यात्री की दबकर मौत

यूपी के सीतापुर में शनिवार को गन्ने से लदा ट्रक ई-रिक्शा के ऊपर ही पलट गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन गन्ना हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। लवेकिन, तब तक चालक और एक यात्री की दबकर मौत हो गई।

इसके अलावा चपेट में आने से चार मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आसापास की कुछ दुकानों का सामान भी नष्ट हुआ है। घटना के बाद से यातायात बाधित हो गया। हादसा हरगांव थाना क्षेत्र के लहरपुर मार्ग पर नगर पंचायत हरगांव के करीब हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News