uttarakhandउत्तराखण्ड

देहरादून राजधानी समेत उत्तराखंड के इन जिलों में झमाझम बारिश

उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। सुबह से हालांकि कभी हल्की धूप तो कभी बादल छाए थे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। राजधानी देहरादून और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हो रही है। खरशाली गांव से मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री घाटी में एक घंटे से भारी बारिश हो रही है। इधर बड़कोट तहसील क्षेत्र में भी आसमान तेज गर्जन करते मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

वहीं, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी , पौड़ी, चंपावत  और नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News