उत्तराखण्ड

फूलों की घाटी 1 जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी

फूलों की घाटी 1 जून से खुलेगी, पर्यटकों के लिए तैयार हुआ वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क

उत्तराखंड के विश्व धरोहर स्थल Valley of Flowers National Park को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यह प्रसिद्ध घाटी 1 जून से आम पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। पार्क प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पैदल संपर्क मार्गों को भी सुचारु कर दिया गया है। पार्क प्रशासन के अनुसार बर्फबारी के कारण जो रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए थे, उनकी मरम्मत कर दी गई है। अब पर्यटक सुरक्षित तरीके से घाटी तक पहुंच सकेंगे और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे।

वैली ऑफ फ्लावर्स की रेंज ऑफिसर चेतना कांडपाल ने जानकारी दी कि घाटी में लगातार निगरानी की जा रही है। बामन धोड और स्यूचंद नाले पर अस्थायी पुलिया भी तैयार कर दी गई हैं ताकि ट्रैकिंग के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। इस बार पर्यटकों को घोसा नाले और लेगी नाले में हिमखंडों के दृश्य भी देखने को मिल सकते हैं, जो यात्रा को और भी रोमांचक बनाएंगे।

300 से ज्यादा प्रजातियों के फूलों की घाटी

फूलों की घाटी हर साल जून से अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। यह UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जून से अगस्त के बीच यहां फूलों का सबसे खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है, जब पूरी घाटी रंग-बिरंगे हिमालयी फूलों से भर जाती है। हर साल यहां 300 से अधिक प्रजातियों के दुर्लभ हिमालयी पुष्प खिलते हैं, जो इसे दुनिया की सबसे अनोखी प्राकृतिक घाटियों में शामिल करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News