उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदला रुख

मौसम विभाग ने 18 मई से पर्वतीय कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले कुछ दिन मौसम खराब रहेगा। चारधाम सहित अन्य इलाकों में बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से आप देख सकते हैं कि तपती गर्मी में किसानों ,मजदूरो और आम जनता को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा था मौसम के बदलते रूख ने सभी को राहत पहुंचाई है। मौसम विभाग का अनुमान एक बार फिर सच साबित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून से जारी पूर्वानुमान , 18 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।वहीं मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। चारधाम मार्ग की बात करें तो रुद्रप्रयाग से जोशीमठ, बदरीनाथ और हेमकुंड के बीच, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ, टिहरी से उत्तरकाशी के बीच, गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर हल्बी बारिश के आसार हैं।20 मई को पर्वतीय और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दून में बुधवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News