उत्तराखण्ड

त्योहारी सीजन के अंतर्गत बिना छुट्टी काम करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को परिवहन निगन देगा नकद इनाम

देहरादून:  उत्तराखंड परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। परिवहन निगम में दीपावली के त्योहारी सीजन के अंतर्गत बिना छुट्टी काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना में नकद राशि इनाम में दी जाएगी। इसमें चालक और परिचालकों को निर्धारित किमी पूरे करने होंगे। प्रोत्साहन की योजना 20 से 31 अक्टूबर तक यानी कुल 11 दिन लागू रहेगी। दीपावली पर बड़ी संख्या में रोडवेज चालक व परिचालक छुट्टी पर रहते हैं। कई बार चालक व परिचालक एक-एक हफ्ते तक भी डयूटी पर नहीं आते। ऐसे में रोडवेज ने अपने कर्मियों को डयूटी पर लाने व बसों के सुचारू संचालन के लिए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया गया है।

रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में बताया गया कि उक्त 11 दिन में कर्मचारियों को एक छुट्टी मिलेगी। इसमें मैदानी मार्गों पर चालक एवं परिचालक को इन 10 दिन में 2750 किमी की डयूटी करनी होगी। वहीं, पर्वतीय व मैदानी मिश्रित मार्ग पर निर्धारित 2200 किमी, जबकि पर्वतीय मार्ग पर 1980 किमी बस संचालन करना होगा। निर्धारित किमी पूरे करने पर चालक और परिचालक को एक-एक हजार रुपये की धनराशि प्रोत्साहन में मिलेगी।

उत्तराखंड परिवहन निगम
                                                             उत्तराखंड परिवहन निगम

यह योजना कार्यशाला, तकनीकी कर्मियों पर भी लागू रहेगी। प्रोत्साहन योजना के 11 दिनों में कार्यशाला के तकनीकी कर्मियों को पूरे 11 दिन ड्यूटी करने पर 600 रुपये एवं बाह्य स्त्रोत के कर्मियों को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/mallikarjun-kharge-appointed-new-congress-president/

यह भी देखें:-https://www.facebook.com/parvatsankalpnews/videos/520161172835625/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News