uttarakhandउत्तराखण्ड

अंबाड़ी में शासन स्तर से आयोजित चौपाल कार्यक्रम में पहुँची अपर सचिव सोनिका

विकासखंड विकासनगर के ग्राम पंचायत अंबाडी में विकास कार्यों की समीक्षा के लिये शासन स्तर से एक चौपाल कार्यक्रम का बुधवार को आयोजन किया गया।

जहाँ अपर सचिव सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह एवं अन्य विभागों के उच्चाधिकारी जन समस्याओं के निस्तारण के लिये उपस्थित रहे।‌ इस कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अपर सचिव सोनिका ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिये। इस मौके पर जसविंदर सिंह प्रशासक ब्लॉक विकासनगर, अंबाडी की ग्राम प्रधान प्रशासक माधुरी, समाजसेवी जमाल खान, समाजसेवी फतेह आलिम आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News