उत्तराखण्ड

कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा सत्ता से विदाई के लिए भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

देहरादून:- उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि ने उच्चतम न्यायालय द्वारा ‘मोदी’ सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कहा कि यह न्याय की जीत है। महर्षि ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है और हमें इसीलिए न्याय की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

महर्षि ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले से कांग्रेस पार्टी के साथ ही देश की जनता भी खुश है। इस निर्णय के बाद लोगों का न्यायिक प्रणाली पर विश्वास दृढ़ हुआ है। महर्षि ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब किसी भी तरह की सरकार का दबाव नहीं है। राहुल इस अग्निपरीक्षा में सफल होकर  मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं। यह सत्तारूढ़ दल के लिए खतरा है, उन्हें इस बात को समझ लेना चाहिए कि अब राहुल गांधी को वे लोग रोक नहीं पाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम सामने आ जाएगा।

कांग्रेस नेता  महर्षि ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद भाजपा बैकफुट पर आ गई है, उसकी राहुल गांधी को रोकने की हर कोशिश नाकाम हो गई है। अभी तक तंज कस रहे भाजपा नेताओं को जल्द नजर आएगा कि आने वाले दिनों में विपक्ष का गठबंधन INDIA बहुत मजबूत होगा और अहंकारी भाजपा की सत्ता से विदाई करेगा।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/19th-meeting-of-state-wildlife-board-chaired-by-chief-minister-dhami/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News