uttarakhandउत्तराखण्ड

सीएम के यूसीसी विधेयक 2024 पेश करते समय सदन में लगे  वंदे मातरम के नारे, विपक्ष का जोरदार हंगामा, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

उत्तराखंड:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी विधेयक 2024 सदन में टेबल किया धामी सरकार का बहुप्रतीक्षित यूसीसी बिल आज विधानसभा में पेश कर दिया गया है,जैसे ही सीएम धामी ने यूसीसी विधेयक 2024 पेश किया, विपक्ष ने इतना हंगामा किया कि सदन की कार्यवाही आगे सुचारू नहीं की जा सकी।

हंगामे को देखते हुए स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने विधानसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है सीएम धामी ने सदन में पेश किया, यूसीसी विधेयक 2024 सीएम धामी के यूसीसी विधेयक 2024 करते समय सदन में वंदे मातरम के नारे गूंजने लगे साथ ही लगे जय श्री राम के नारे,  इसके साथ ही विधायकों को यूसीसी विधेयक पढ़ने के लिए दोपहर 2:00 बजे तक का समय दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News